कही सुनी बातें पुरानी लौट आयीं हैं
घर के बिखरे साजों में सरगम लौट आई है
दूर होते किनारे लौट आयें हैं
जिंदगी की रफ़्तार लौट आई है
हमारे तुम्हारे प्यार के किस्से
पिछले सावन में गीली पसरी जो तुम छोड़ गयी थी
बगीचे के झूले की सीट पर अभी भी चमक रहे हैं
याद है तुम्हे मेरे 25वे जन्मदिन की शाम जिसे
तुम मंदिर में छोड़ आयी थी
इस बार खाली हाथ ही सही पर फिर से लौट आयी है
रास्ते में बिचड़े यार लौट आये हैं
खर्चीले प्यार लौट आये हैं