SPECIAL ON JHAROOMAR PARTY WIN:
राजनीतिक '' घटना '' बन कर उभरे हैं केजरीवाल
जैसे प्रथम विश्व युद्ध के बाद हिटलर उभरा था
अपनी कम्पास की नोंक दिल्ली पर रख इसने खींच दी है
मनचाहे माप की त्रिज्या वाली एक वृत्त
और परिधि पे बिठा दिए हैं अपने ही जैसे कई केजरीवाल
आज भले ही देखने में बीजेपी की सबसेट वाली वृत्त मालूम पड़ती हो
पर जल्द ही सुपरसेट बनेगी
जब परिधि पर बैठे केजरीवाल खींचेंगे मनचाहे त्रिज्या वाले और कई वृत्त \
जिसमें समां जायेगा पूरा भारत का राजनीतिक मानचित्र
चाणक्यों के दिन लद जायेंगे
पप्पू राजा भी चप्पू चलाएंगे
दीदी,अम्मा,बड़ी अम्मा और हम सब मिलकर देखेंगे
जो आप (AAP) दिखाएंगे।
वो भी एक घटना होगी। आज भी एक घटना हुई है।