Friday, November 16, 2012

shayari series--1.
सुनने सुनाने को नहीं रही हमारी बंदिशें 
कि लोग अब ग़ज़लों के दीवाने नहीं रहे  
छोड़ भी दे तू साकी यूँ पिलाना 
कि पीने पिलाने के अब बहाने नहीं रहे 
घरों में छुप के बैठ गए हैं जिगरवाले  
कि सड़कों पर उतरने के ज़माने नहीं रहे------- 

Wednesday, November 14, 2012

INTROSPECTION SERIES-0.
हर दुसरे दिन मैं इसी सोच में पड़ जाता हूँ कि तुम्हारे नहीं होने पर कहीं हमारे बीच का सब कुछ 'HUM ' से 'MAIN' तो नहीं बन जायेगा .सुबह तुम जब मेरे कंधे पर अपने गर्म साँस की भाप देती हो तो आँखों से आलस चली जाती है .तुम जब मेरे बालों में उंगलियां फेरती हो तो मेरी हर उलझन उसी घुमाव के साथ सुलझने लगती है . जब तुम्हारी आँखों में खुद को देखता हूँ तो आईने को देखने की इच्छा ख़त्म हो जाती है .ऐसा क्यूँ होता है कि मेरे सारे विरोधाभास ,और fantasies  तुमपे आके थम से जाते हैं मंजिल मान संतुष्ट हो जाते हैं? जब तुम होती हो तो होने जैसा लगता है ,जब  नहीं होती तो कुछ भी पाने जैसा नहीं लगता है ---- हर दुसरे दिन -----

Monday, November 12, 2012

प्रारंभ है उत्थान का 
मुक्ति के प्रयाण का
जीर्ण शीर्ण पर्णहीन 
नीड चीर शूरवीर 
दानवीर और फ़कीर 
क्षितिज से व्योम तक
अब बिगुल है उड़ान का
प्रारंभ है उत्थान का .....
TITANIC -- on the verge of sinking-----
एक फ़र्ज़ को ज़िन्दगी की रोशनाई समझ बैठे हैं 
उसके अनकहे अहसासों को रिसते दर्द का दवाई समझ बैठे हैं
क्या कहें हम क्यूँ ऐसे वहम कर बैठे हैं ?
वो हैं जो कहीं दूर सितमगर बन बैठे हैं---------------
The very harsh truth of life-------
आज भर दम
निहारते रहे हम कुछ सूखे पत्तों के सिंकुरन को 
लगा की कभी हम भी यूँ सिमट कर रह जायेंगे 
ऊपर टहनियों के मचानों को छोड़ निचे उतर आएंगे 
छोड़ आएंगे अपने घोंसलों की चहचहाहट को अनसुना कर 
हाँ ! हम उतर आएंगे एक दिन निचे देखने की कैसे 
उम्र के ढलान पर सूखे पत्तों की तरह सब 
एक दिन साफ़ कर दिए जाते हैं 
आता है सुबह कोई झारूवाला और बंद कर सबको 
एक कूड़ेदान में छोड़ आता है सड़क किनारे-------
Every boat has a love story ------
कश्तियों को ये खबर होती है कि 
किस लहर पे उसे सवार होना है 
किसपे टकरा के चितर बितर हो जाना है 
और ये 
बिलकुल उसी तरह है कि जैसे मेरे नजदीकियों से 
तुम्हारी साँसों का धडकनों से भी तेज़ हो जाना 
और मेरी आगे बढ़ने की आहट भर से तुम्हारा 
सिमट कर मुझमे समर्पित हो जाना --------
Retriving 'THE LAGAAN'-----
दिन हो गए कई इस कुएं के मुंडेर पर बैठे 
कोई नहीं आया न कोई बटोही न कोई प्यासा 
सामने घर की चौखट दिखती सुनी 
चौक पर धुप में खड़ा खाट ताश के पत्तों को पूछता 
किसने ऐसी चाल चली जो गाँव के बादशाह गुलाम बन गए 
पत्ते के बंडल का जोकर तुरत बोल पड़ता कोई मेरे जैसा आया है 
सर पर टोपी हाथ में चाबुक सूट बूट और गोरी चमड़ी 
उसने ही फूट डलवाया है सरहद उस पार से आया है 
खेत खलिहान सब साफ़
 कर गए ,जहाजों से समुन्दर पार कर गए
आँगन का ढेंकी किस्मत कूट ता ,
नील के खेतों में हर शख्स आरी पर अब गेहूं बोता
ऐसे ही दिन वो लाया है सरहद पार से आया है
दिन हो गए कई इस कुएं की मुंडेर पर बैठे ------

Sunday, October 28, 2012

एक वक़्त आता  है हरेक की जिंदगी में जब वो सपने रोपता है दिल की खेत में ,रात दिन धीरज धर ख़ुशी की क्यारियाँ बनता है और इंतज़ार की पटवन देता रहता है .वो हर वक़्त ये निश्चित करता है की हर क्यारी से भविष्य जी कोपलें फूटेंगी पर प्प्रकृति केवल निडर और सक्षम पौध को ही पनपने देती है ---- डार्विन की सर्वाइवल फॉर the फिट्टेस्ट  थ्योरी बिलकुल फिट बैठती है यहाँ .
                                          आप सोच रहे होंगे मैं क्या सपनों से भरे घर में खेती बारी की हल चलाने लगा पर ज़रा सोंचा जाये तो लगेगा की जीतने और उभरने की प्प्रवृति सबमें एक सामान नहीं होती .अब मकान के किसी कोने में उग आये छोटे पीपल को ही देख लीजिये .उसे किसी पानी ,मिटटी और संरक्षण की जरूरत नहीं होती .उसे बस उभरना आता है ,पुरजोर तरीके से ,बुलंदियों पर पहुंचना आता है .शायद यही तो कारन है की पेड़ों में वो सबसे पूजनीय है .मानवीय इक्षा शक्ति भी इसी जुझारूपन का उदहारण है ,जब कमजोर पर  जाती है तो फिसल जाती है कुछ ऊंचाई तय करके .वैसे भी ऊंचाई सबके लिए सुगम और स्थाई नहीं होती ,बारिशों में सीढियों पर काई जम जाने से फिसलन अक्सर बढ़ जाया करती है ,बहुत कम लोग ही चढ़ पाते हैं .कुछ उदहारण हमारे आस पास के समाज में भी है , अब गरीबी को ही ले लीजिये . अगर भारत के सन्दर्भ में कहा जाये तो गरीबी केवल बढ़ना जानती है ,उसे क्या चाहिए बढ़ने के लिए --- कमजोर इक्षा शक्ति ,जनसँख्या विस्फोट ,कमज़ोर प्रजातंत्र या किसी की फूटी किस्मत? पर सब का मूल इक्षाशक्ति में ही निहित है .इसी की तनों से जनसँख्या विष्फोट के पत्ते निकलते हैं .भूख लालच ,आलसीपण के मूत्र विसर्जन से ये हर दिन सींचे जाते हैं ,एक बार पनपने  के बाद सारी सीरतों को खोखला कर देते  हैं .
                                           ऐसे ही धतूरे के खेतों में इस कहानी का पात्र सृजित किसी कुमुदनी की फूल की तरह खिलता है ,बड़ी मुसीबतों में जन्म लेता है -------आगे लिखने का टाइम नहीं मिल प् रहा है ----पर लिखूंगा ------अनंत 

Sunday, October 14, 2012

आगे आने वाले कुछ वाक्य किसी कहानी की तरफ इशारा नहीं करते ,ये महज़ कुछ बात चीत ,मान मनौवल के वाकयें हैं जो मेरे और मेरे कमरे में रहने वालों के बीच अक्सर होते हैं -----
पिछले ४ महीने से हर शाम दिन  भर की थकन लिए मैं जब घर लौटता हूँ तो बिस्तर से लगा एक कोना बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करता दीखता है , मैं बता दूँ आपको की ये कोना मुझे बेहद अज़ीज़ है क्यूंकि यहीं से सारी कवितायें और कहानियाँ जन्म लेती हैं और यहीं दफ़न भी हो जाती हैं .यहाँ तीन कुर्सियां हैं लकड़ी के हंडल वाली ,ऊपर शेल्फ पर थोडा गंगाजल और एक ताम्बे का लोटा रखा है , कुछ तसवीरें भी लटकी हैं मेरे बचपन वाली  .शाम को जब चाय पर इनके पास बैठता हूँ तो सब बारी बारी से मुझे कमरे में दिन भर घटी घटनाओं के बारे में बताते हैं .रोशन दान बतातें  हैं की कैसे  दोपहर का सूरज घंटों मेरे बिस्तर पर लेता रहता है .कुर्सियों के हंडल पर चिपकी धुल कहती है की दिन भर कैसे लड़  झगड़ कर अज पछुआ हवा ने कमरे के अन्दर घुस कर तबाही फैलाई है . वैसे कमरे में दायें तरफ के खिड़की का पल्ला अज कल नाराज़  रहता है मुझसे ,हर दिन तो मैं वहीँ खड़े  होकर बालों में कंघी किया करता हूँ पर उसके टूटे टांग को देखकर भी अनसुना कर मुंह फेर चला जाता हूँ ,सायद इसीलिए अब उसने हवा के सामने विरोध प्रदर्शन करना भी बंद कर दिया है .ताम्बे के लोटे के गर्दन की चमक फीकी पद गयी है ,पपात नहीं क्यूँ मैंने कई दिनों से उसे नहीं छुआ है ,हर रोज पहले वो बहार दहेरी पर रखे तुलसी से मिलने जाता था ,उस प्रेम मिलन में भी  मेरी व्यस्तता ने रोक दिया है .फर्श हर रोज जूतों से कहता  रहता है की तुम्हे तो हर दिन कोई नाकोई पुचकारता है ,नहलाता है पर मुझे व्वो मुन्ह्झौसी नौकरानी अब देखने भी नहीं आती ,जाने कितने कितने महीनों से मेरे देह पर परत दर परत धुल जमती जा रही है .
                                                                  आज बड़े फुर्सत में उठा .सबकी समस्याएं सुनी ,लोटे और तुलसी का जी भर मिलन हुआ ,कुछ किताबों जिनकी दोस्ती दीमक से हो चुकी थी मैंने उन्हें kattiकरवा के उनसे दूर  lawn  में घास पर अच्छे  से सुला दिया ,मिस्त्री को बुला उस नकचढ़ये  खिड़की के नाक में भी दो नकेल क़स दी .फर्श पर नंगे पों बैठा रहा ,मनाता रहा रूठे फर्श को ,जब उसका जी न भरा तो उसने मुझे गर्म पानी से नहलाने के लिए कहा . शायद सर्दियों के कारण अब नौकरानी भी उसे नहीं देखती होगी  .जब दोपहर में तस्वीरों के पास गया तो उन्होंने मुझे देख अपने नाक मुंह सिकोड़ लिए.बेचारे सबसे कोने वाली तस्वीर के कमर में  टेढ़ी टंगे होने की वजह से मोंच आगई थी.मैंने उसे उतर उसक्के कमर सीढ़ी की ,थोडा एंटी तेर्मिते तेल से मालिश भी की.
                                                                   शाम होने को है ,सूरज भी दूसरी शिफ्ट लगाने की जल्दी में है पर सब खुश हैं और मैं भी खुश हूँ , और सप्ताह बाद  लिख रहा हूँ. पर शायद इस बात चीत के गहरे मायने समझाने की गुस्ताखी करना चाहता  हूँ .कहना चाहता हूँ की आखिर इस आप धापी में हम क्यूँ इन छोटे छोटे निर्जीवों को भूल जाते हैं जो शायद हमारे साथ सबसे ज्यादा समय बीताते हैं? क्यूँ ये अकसर अनछुए ,बेईजत्ति  भरी नज़रों से हमें देखते रहते हैं और हम मुंह फेर लिया करते हैं? पपर  चलो अज मैं खुश हूँ की कमसकम कभी कभी तो इनकी फ़रियाद सुन ली जाती है -----

Tuesday, October 2, 2012


पिछले महीने कुछ यादें चार बरस पुरानी हो गयी
जब घंटों बैठ गंगा को निहारा करते थे
नाविक को नदी में उतारती सुबह को देख रात की खुमारी उतरती थी
बैठ के उन टीलों पर कुछ प्रेम पंची ठुमरी दादरा गाया कर...
ते थे

देखा करते थे हम कभी
अलकतरे वाली छतों पर बैठ कर पीछे ऊँघता एक windmill
शायद कभी तो से हवा से यारी निभा बिजली पैदा किया किया करती होगी

याद है हमें लोगों के सर के ऊपर से गुजरता वो पुलिया जहाँ घंटों बैठ
किसी खिड़की की जाफरी की फरफराहट को दिल की धड़कन बनाया करते थे

शायद उन गुलमोहर के पत्तों के बीच अपने चीथ्रे दिखाता वो तिरस्कृत concrete का बेंच
दुबारा हमें देख खुश हो जाये
जाने कितनी ही ग्लास (चाय के )उसने गोपाल से उधार मंगवाई होंगी
याद हैं वो दिन जब
चवन्नी अठन्नी जमा कर एक एक कश का जुगाड़ होता था
पिछले महीने कुछ यादें चार बरस पुरानी हो गयी--------

कल पीछे lawn में सो रही रात
सुबह तडके खिड़की से झांकते हुए बोल पड़ी---
क्यूँ तुम इस कदर अज कल सिलवटों से झगड़ते हो
यूँ रात भर बिस्तर पर पूरब पश्चिम करते हो
मैं कह पड़ा---
की शायद मेरा साथ अब बिस्तर को रास नहीं आता 
मेरा दोस्त नींद भी अब मेरे पास नहीं आता 
रात पूछ पड़ी ---
आखिर क्यूँ इतना खुद को सताते हो
दूर किसी को रात भर सपनों में आकर जागते हो
कई दुसरे तरीके हैं प्यार जताने के
फूल ,ख़त या और कुछ नहीं तो बस उसका एक ज़िक्र
इन्हें क्यूँ नहीं अपनाते हो
मैंने कुछ रुक कर फिर से कहा ---
की जागने और जगाने का सुख तुझसे बेहतर कौन जान सकता है
जाने कितने ही युवाओं और युवतियों के सपने तुमसे शुरू होके
तुम्ही पे ख़त्म हो जाते हैं
अब बस यही गुजारिश है की कुछ दिन मुझे अपने साथ जागने दो
किसी के अनकही बातों में छिपे मायने समझने दो
रात ने फिर कहा ---
की मर्ज़ी तेरी है परिणाम भी तेरा ही होगा
बड़ी बाजी है और जिंदगी भी अब आधी है
मैंने कहा ---
पर धैर्य मेरा बड़ा जिद्दी है देखना है इसे की
वक़्त के हाथों में भी कितने पिद्दी हैं
I thought hundred times before posting it but couldnt stop myself.This is really not written to offend anyone individualy.So kindly read without any prejudice and personal inclination if u lay ur eyes on it --------
चंद अरसों में कहाँ से कहाँ आ गए हम?
पहले चारा खाया करते थे अब कोयला भी खाने लगे हैं हम 
मनुष्यता तो पूर्वजों से विरासत में मिली थी हमें न!
फिर गुसल्खोर से आदमखोर कब बन गए हम?
सन ४७ में कुछ पौधे lagaye थे
घने जड़ों वाले हरे पत्तों वाले
पर शायद दीमक भी वहीँ मिटटी में दबा आये थे हम
वर्षों बीत गए ,कई बारिशों के बावजूद भी
नहीं फूलते अब ,खोखले हो चुके तने नहीं झूलते अब
चंद अरसों में -----
un दीवारों पर अभी भी कुछ तसवीरें टँगी रहती है जिनके नीचे बैठ
हम खुद को बेचा करते हैं
पर टंगी रहे उनका क्या हमारे लोग तो आने वाली हर नस्लों में खून के बदले बेईमानी की दवा चढ़ाया करते हैं

हम कहते हैं की घर का सिपए- सलार मौन है पर
इस कदर घर के इज्ज़त की नीलामी का ज़िम्मेदार आखिर कौन है ?
कौन है जो जात -पात ,स्वार्थ -कृतार्थ के सहारे जीता है?
घडी घडी टेबल कुर्सियों पर नोट के नोट पटकता फिरता है ?
खैर हमें तो आदत पड़ चुकी है बैसाखियों और खूटों की
कोल्हू के बैल जो ठहरे ,निकालते रहेंगे तेल हम देश का
पर शायद वक़्त अब अक्सर कहा करता है
की अब ऐसी भी क्या मजबूरी है ?
घुट घुट कर रो-धो कर मरना यूँ क्या ज़रूरी है ?
While going through images of Madhubani Paintings in the morning ,suddenly i came across one of the paintings i saw someone drawing during a marriage ceremony when i once visited my village in my childhood.Consequently,my heart plunged into a very proud at the same time helpless feeling for this beautiful art form .I am going तो give my first hands onto it in near future but the following line
s could not wait that long .--------
सच कहूँ तो लगता है ख्वाहिशें रोशनी सी होती है
बहुत अन्दर दफ़न होने पर भी फर्श खोद उभर आती है
बुझते दिए की आखिरी पुरजोर ल़ौ की तरह
भभक उठती है बिफर पड़ती है अपने माज़ी पे
कुछ ऐसा कभी कबार हो जाता है कि मैं
लिखना छोड़ खींचना शुरू कर देता हूँ
आरी तीरची रेखाएं कुछ घर के दीवारों की नक्काशियां
बस देखा ही था बचपन में एक बार किसी की शादी में
पर अब वो मुझे देख आशा भरे मन से ताकती हैं
मानो पूछ रही हो की मुझे कब उभारोगे कब रंगोगे
इस विशाल भारत ह्रदय पर कब लोग मुझे भी देख उमड़ पड़ेंगे
मैं फिर उलझ जाता हूँ उन आरी तीरची रेखाओं की ज्यामिति में
अपने लोगों को उकेरने में उस बड़े नक़्शे पर उन्हें बिखेरने में ------

Sunday, September 2, 2012

  वो भी  दिन  क्या दिन थे

पिछले महीने  कुछ यादें चार बरस  पुरानी हो गयी
जब  घंटों बैठ  गंगा को निहारा करते थे
नाविक को नदी में उतारती सुबह को देख रात की खुमारी उतरती थी
बैठ के  उन टीलों  पर कुछ प्रेम पंची  राग ठुमरी दादरा गाया करते थे
देखा करते थे हम कभी
अलकतरे  वाली छतों पर बैठ कर पीछे  ऊँघता  एक windmill
शायद कभी तो  से हवा से   यारी निभा बिजली  पैदा किया किया  करती  होगी
याद है हमें लोगों के सर के  ऊपर से गुजरता वो पुलिया जहाँ घंटों बैठ  किसी खिड़की की जाफरी की फरफराहट को दिल की धड़कन बनाया  करते थे
शायद उन  गुलमोहर के  पत्तों के बीच अपने चीथ्रे दिखाता  वो तिरस्कृत  concrete का बेंच
दुबारा हमें देख खुश हो जाये
जाने कितनी ही ग्लास (चाय के )उसने गोपाल से  उधार मंगवाई होंगी
याद हैं वो दिन जब
चवन्नी अठन्नी जमा   कर एक एक  कश का जुगाड़  होता था
पिछले महीने  कुछ यादें चार बरस  पुरानी हो गयी--------

Wednesday, August 29, 2012

कही सुनी बातें पुरानी लौट आयीं हैं
घर के  बिखरे साजों में सरगम  लौट आई है
दूर होते किनारे लौट आयें  हैं
जिंदगी की रफ़्तार लौट आई है

                  हमारे तुम्हारे प्यार के किस्से
                  पिछले  सावन में गीली पसरी जो तुम छोड़ गयी  थी
                  बगीचे के झूले की सीट पर अभी भी  चमक रहे हैं
                  याद है तुम्हे मेरे 25वे जन्मदिन की  शाम जिसे
                  तुम मंदिर में छोड़ आयी थी
                  इस बार खाली हाथ ही सही पर फिर से लौट आयी है

रास्ते में  बिचड़े  यार लौट आये हैं 
खर्चीले प्यार लौट आये हैं

              
                 

Monday, July 30, 2012

kya choda aur kyun choda

                                                        क्या छोड़ा  और  क्यूँ छोड़ा

फ़िज़ूल की ज़रूरते पूरी  करते करते
खुद को खुद की जरूरत भी कब  फ़िज़ूल लगने  लगी
उस धोबी  के  कुत्ते की  तरह ज़लील लगने लगी
 पता  ही  नहीं चला
               पता ही नहीं चला कि
कब किराए के घर में सीलन पड़ने लगी
आँगन में धँसे हैण्ड पम्प की साँसे उखड़ने लगी
               पता ही नहीं चला कि
कब  बांसुरी के पोरों  में  हल्की दरारें आने लगी
खूंटे पे टंगे दूनाली से आवाज़ें आने लगी
               कब हमने जीना छोड़ा
                बातों बातों में हँसना छोड़ा
  क्यूँ किया हमनें वो किला फ़तेह
 जिसे लोगों ने चर्चों में लाना छोड़ा
क्यूँ बनाया हमने वो ताजमहल
जिसमे मुमताज की याद़ों ने बसना छोड़ा

                फ़िज़ूल की जरूरतें पूरी करते करते
         

Monday, May 21, 2012

दो मातंगी चले गजंडी 
उठा के झंडी पहन के बंड़ी 
पहुंचे  सन्डे  हो गए ठन्डे 
बिन पानी और सिग्नल के बन रहे हैं चंगे 

           क्या कहें गजंडी 
            रहती जहाँ हर  की तंगी 
            ब्लाक की मंदी तो  कभी लाइट की भंगी 
प्रकृति को छोड़ और कोई नहीं होता संगी 

Friday, May 11, 2012

DEEP SHIKHA

पथिक एक चल रहा है मंजी की तलाश में
सुबह दोपहर शाम ओ शहर
उसे पता है या सुन रखा है की
यहीं कहीं है उसका घर जिसे सब
धरती पर स्वर्ग कहते हैं
                           धनुषाकार  आँगन ,रेतों  के  उपवन 
                           जल  थल अम्बर का होता जहाँ  मधुर मिलन
                           वहीँ रहती है वो दीप शिखा
                           जलती है वहीँ के मंदिरों में ,गलियों में ,धरो में

अपनी आभा के पंखों को ऐसे पसारती  है
जैसे खिड़की से सुबह की रौशनी कमरे में मुस्कुराती है
उडती है मनचलों सी उन झुके टहनियों में ,जड़ों में ,फलों में
बोलती है उन कोपलों में जो अभी फूटे हैं
उन कोयलों की गूंज में जो अभी छूटे हैं

                          उरेलती हैं मधुसागर हृदय में ऐसे
                         छूटता हो पानी बांध का
                         चीरने फाटकों को डुबोने खरी फसलों को जैसे

वहीँ कहीं रहती है वो दीप शिखा जो
बुझती है तो आमवास की रातें भी प्यारी लगती हैं
जलती है तो जेठ की दोपहरी भी रूमानी लगती है 

BAATEIN

बातें होती हैं होनी भी चाहिए 
क्यूंकि न जाने क्यूँ इस भगा दौड़ी में 
जीवन की आपाधापी में 
अब बातें नहीं रहीं ,रिश्तों में गर्माहट नहीं रहीं 
                         
                           बातें पैदा होती हैं पानी के बुलबुले की तरह 
                           बचपन में तुत्लाहतों ,बर्बराहतों से होती हुई सतह पर आती है 
                           वक़्त के  थपेड़ो से टकराती ,किसी को काटती कभी खुद ही कटती 
                           किसी को पसंद न आने वाली कहानी की तरह बुढ़ापे में डूब जाती है

भगवन भक्त की रूहानी बातें 
बाप बेटे की जीवन की राह दिखाती बातें 
दोस्तों की शैतानी भरी  बातें  तो 
कभी अनजानों के बीच की रत जगी बातें  

                          तरह तरह की बातें ,पर बातों का क्या 
                          बातें तो होती ही है होनी भी चाहिए 

ULJHE BHAWISHYA KI GIRHEIN

मेरे घर के गली के पास वाले सड़क के किनारे 
बिन पत्ते वाला एक ताड़  का पेड़ है
उसी पेड़ के निचे चार गज चादर तले  दो बच्चे 
मई की गर्मी झेलते, गिरे- पड़े ,छूटे -छाते प्लास्टिक 
की थैलियों में पेट की गर्मी का इलाज़ धुन्ध्ते 
सिसक रहे हैं 
                        गलती शायद  हमारी ही है  जो 
गुस्से में तमतमाता सूरज मानो  पिघला देना चाहता हो 
उस दीवार को जो सडको और घरों में रहने वालों के बीच है 
बताना चाहता हो की नर्म कालीन  और ठन्डे बगीचे 
से निकलो और झुलस रहे भविष्य को भी 
छाओं  में ले चलो अपने अपने नाओं  में ले चलो  
                         झूलने दो थोडा इन्हें भी अहसास के पलने में 
                         भरने दो इन्हें छलांग विश्वास के आंगने में
                         मौसमों के आने जाने में थोडा फर्क तो करने दो 
                         ऊपर बैठे हाकिमों से अपनी किस्मत पर जिरह तो करने दो
                         वरना क्या फायदा है यहाँ उन्ही आने में और चले जाने में ?? 

Tuesday, May 1, 2012

NIYATI KE KHEL

नियति कठपुतली की पर्याय है 
जन जन को शिरोधार्य है 
कौन बचा है कौन बचेगा 
जब जब  करती ये न्याय है 

                           द्रौपदी  के चीर हरण पर
                           पांडवों के वनवास वरन पर
                           कौरवों की हाय है 
                           सैरंध्री की दुलारी नियति 
                           कीचक् वध  से दुस्साशन वध तक 
                           पांडवों की संग्जाय है

कर्ण के धंसे रथ चक्र सी नियति 
अभिमन्यु के चक्रव्यूह सी नियति 
भीष्म  के मृत्शैय्या सी नियति 
लिखती महाभारत का अमर अध्याय है 

                          कठपुतली की पर्याय  है नियति 
                          तांडव करती  शिव काय  है 
                          कौन बचा है कौन बचेगा 
                          जब  जब करती ये न्याय है 

कठपुतली नियति की पर्याय है 
जन जन को शिरोधार्य है 
कौन बचा है कौन बचेगा 
जब करती  ये अन्याय है 

Wednesday, April 25, 2012

                           आखिर कब तक 


पिछले कई दिनों से शहर के तेवर बदले से लग रहे  हैं
दरवाजे के बाहर हर वक़्त कोई
कुण्डी लगा  बैठा जान  पड़ता है
                      अब घर की चौखटें ऊँची कर लोग 
                      मांदों में रहने लगे हैं 
                      मेलों में,       ट्रेनों में
                      बाजारों में और गलियों में
                      सर पर कफ़न बांध चलने लगे हैं 

जात पात ,छुआ छूतकी दीवारें
बहुत पीछे ढह गयीं मालूम पड़ती है 
अब तो जिहाद,नक्सालवाद और छेत्रवाद 
के धमाके जगह जगह गूंजने लगे हैं

                     अख़बारों की सुर्खियाँ लहुलूहान सी रहती हैं
                     जिंदगी भी यारों अब तो बेईमान सी लगती है 

पर कब तक --------
शिकवा शिकायत यूहीं होते रहेंगे
फटी- चिथडी लाशों पर हम रोते रहेंगे
कुण्डी तोड़ो ,दरवाजे खोलो
सिंह सी दहाड़ो,देश की बागडोर संभालो
उन्हें क्या लगता है हम
अपनों को अब यूहीं खोते रहेंगे?

                    बाँट नहीं सकता कोई अब हिन्दू को  मुस्लमान से
                    आरती को अजान से  ,धमाको का क्या है
                    वो तो होते ही रहेंगे

जाओ जाकर कह दो उनसे क़ि 
हम न बदले थे न अब बदलेंगे 
ईद बकरीद , dushera और  होली 
यहाँ होते रहे थे और आगे भी होते  रहेंगे 

Saturday, April 21, 2012

PYAAR KE RANG

कहते हैं प्यार में बड़ी पेचीदगी होती है
पर प्यार से प्यार  करो तो जानो कि  
 इसमें  तो कई अरसों  की जिंदगी होती है
 
                               प्यार  कभी मरता है, मारता  है
                               भटकता है,          मिलाता है
                               चमकता है जुगनुओं की तरह
                               अँधेरे वीरान कमरों में तो कभी
                               जलता है  किसी तेज  लौ सी
                               मंदिरों में,       गिरिजाघरों में
 
प्यार कभी हँसता है
माँ के गोद में बैठे बच्चे की आँखों में
तो कभी रोता है उन भूखे नंगे
सड़कों के किनारे बैठे बिन माँ के बच्चों की राहों में
 
                              प्यार कभी  बरसता है बसंत के
                              बहारों में , सावन के मल्हारों में
                              होली के हुह्दंगों में तो कभी
                              तरसता है प्यासे सूखे रेगिस्तानों में
                              पथरीली पहाड़ी  नदियों की ढलानों में
 
वक़्त की डोर थामे प्यार
कभी बचपन में  किलकारियों से गूंजता है
जवानी में जिम्मेदारियों से झुझता है 
तो कभी बुढ़ापे में घर के किसी कोने में 
बीती जिंदगी के पन्नों पर लगी सुखी स्याही 
को खुरचता है
 
                            कहते हैं प्यार में बड़ी पेचीदगी होती है
                            पर प्यार से प्यार करो  तो जानो कि
                            इसमें तो अरसों की जिन्दगी होती है.